नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- बिहार में भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के खिलाफ पदयात्रा निकालने जा रही है। इसे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान नाम दिया गया है। कुछ ही देर में कारगिल चौक से शुरू होकर जेपी गोलंबर तक यह पदयात्रा जाएगी। प्रदेश के सीएम सम्राट चौधरी इस पदयात्रा की शुरुआत की। इसमें बीजेपी के दिग्गज नेता शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी सहित भाजपा के विधायक, नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं, पार्टी नेता 'एसआईआर तो बहाना है, घुसपैठिये को बचाना है' का नारा लगा रहे थे। संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, असम के सीएम हिमंता विश्वशर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव प्रमंडल की पदयात्रा में शामिल होंगे। एसआईआर के मसले पर राजद और कांग्रेस नाहक प्रलाप कर रहा है। मृतकों का नाम कटने पर बवाल मचा रहे हैं। फर्जी नाम कटने पर...