पटना, अप्रैल 28 -- Samrat Choudhary News: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नई सरकार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने की तरफ बढ़ रहे हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पहले सीएम सम्राट चौधरी की अगुवाई में सरकार 47 साल पुरानी नियमावली बदलकर उसकी जगह कार्यपालिका नियमावली 2026 तैयार कर रही है, जो सरकारी मशीनरी के काम-काज के तौर-तरीकों में आमूल-चूल बदलाव की जमीन तैयार कर सकती है। नई सरकार की सोच है कि दशकों पुरानी नियमावली को समय के हिसाब से तैयार करने से प्रशासनिक व्यवस्था और प्रभावी बनेगी। संशोधन से उसे अत्याधुनिक रूप-स्वरूप दिया जाएगा। राज्य सरकार 47 साल पुरानी नियमावली की जगह लेने वाली नई कार्यपालिका नियमावली तैयार कर रही है। इसके तहत 1979 की पुरानी नियमावली को पूरी तरह अपडेट ...