हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 10 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पटना के एक अणे मार्ग स्थित आवास पर एनडीए की अहम बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में शामिल होने से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सभी घटक दलों के बीच सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि हर जिला और ब्लॉक तक तालमेल होना चाहिए। इसी उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में बिहार एनडीए के सभी पांचों घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम एवं रालोमो के जिलाध्यक्ष, वरीय नेता शामिल हुए हैं। संजय झा ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस बैठक का उद्देश्य केवल रणनीति बनाना नहीं है। बल्कि जिला और ब्लॉक स्तर तक बेहतर समन्वय स्थापित कर बिहार के विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि अब समन्वय सिर्फ पटना तक सीमित नही...