पटना, मई 13 -- बिहार में नई सरकार के गठन और कैबिनेट विस्तार के बाद प्रशासनिक फेरबदल जारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य मंत्रियों के साथ नए आप्त सचिव की तैनाती कर दी गई है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचना जारी की। विभाग के अनुसार सीएम सम्राट चौधरी का आप्त सचिव पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के पदाधिकारी रणजीत कुमार को बनाया गया है। इसके अलावा, कुछ अन्य मंत्रियों के भी पर्सनल सेक्रेटरी की तैनाती कर दी गई है। विनोद कुमार पंकज को एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन का आप्त सचिव बनाया गया है। वहीं, इश्तेयाक अजमल को ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार का आप्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह, योजना एवं विकास विभाग के अपर सचिव सुधांशु शेखर को समाज कल्याण मंत्री श्वेता ग...