सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर 3 मिनट तक हवा में मंडराता रहा, हाजीपुर के स्टेडियम में अफरातफरी
हाजीपुर, जुलाई 11 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर शुक्रवार को हाजीपुर में उड़ान भरने के बाद 3 मिनट तक हवा में एक ही जगह स्थिर हो गया। इससे अक्षयवट राय स्टेडियम में अफरातफरी मच गई। स्टेडियम परिसर में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ और एसपीजी ने स्वयं मोर्चा संभाला। सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर भीड़ को व्यवस्थित तरीके से हटाया गया। हेलिकॉप्टर हवा में कुछ देर होवर करने (मंडराते हुए स्थिर रहने) के बाद आगे बढ़ गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार दोपहर को हेलिकॉप्टर से हाजीपुर पहुंचे। अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद वे कार्यक्रम स्थल गए। उन्होंने हाजीपुर रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण किया। फिर बिहार में पूर्णतया ऑन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.