खगडि़या, अप्रैल 17 -- गोगरी। एक प्रतिनिधि सम्राट चौधरी का बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर गुरुवार को गोगरी के राजिस्ट्री चौक पर स्थानीय लोगों द्वारा खुशी में मिठाईयोंं का वितरण किया गया। खुशी में झूम रहे लोगों ने इस मौके पर कहा कि परबत्ता के लिए यह काफी खुशी व गौरव का दिन है। रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा का बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार 2000 में परबत्ता से विधानसभा जीते थे एवं दूसरी बार 2010 में परबत्ता से ही जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। आज वे बिहार के मुख्यमंत्री है एवं यह क्षण परबत्तावासियों के लिए काफी गौरव का क्षण है। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई इस मौके पर वार्ड पार्षद ब्रह्मदेव सिंह, चंदन यादव, वकील, राकेश कुमार , मनोज कुमार कुशवाहा, नरेंद्र यादव रामपुर पंचायत के उप मुखिया...