पटना, अप्रैल 14 -- Samrat Choudhary News: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट को लगातार तीसरी बार नेता चुना गया है। सम्राट के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार 15 अप्रैल को शपथ लेगी। सम्राट चौधरी कल सीएम बनते ही अपशकुनी मान्यता से जुड़ा 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जो यह धारणा बनाता था कि जो डिप्टी सीएम बनता है, वो कभी मुख्यमंत्री नहीं बना पाता। सम्राट चौधरी इसी के साथ समाजवादी नेता भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की बराबरी भी कर लेंगे, क्योंकि कर्पूरी ही वो आखिरी डिप्टी सीएम हैं, जिन्हें 56 साल पहले पहली बार सीएम बनने का मौका मिला था। बिहार में कर्पूरी ठाकुर के बाद 56 साल से कोई उप-मुख्यमंत्री कभी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.