पटना, अप्रैल 14 -- Samrat Choudhary News: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट को लगातार तीसरी बार नेता चुना गया है। सम्राट के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार 15 अप्रैल को शपथ लेगी। सम्राट चौधरी कल सीएम बनते ही अपशकुनी मान्यता से जुड़ा 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जो यह धारणा बनाता था कि जो डिप्टी सीएम बन जाता है, वो कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाता। सम्राट इसी के साथ समाजवादी नेता भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की भी बराबरी कर लेंगे, क्योंकि कर्पूरी ठाकुर वह आखिरी डिप्टी सीएम हैं, जिन्हें 56 साल पहले पहली बार सीएम बनने का मौका मिला था। बिहार में कर्पूरी ठाकुर के बाद 56 साल से कोई उप-मुख्यमंत्री कभी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.