पटना, सितम्बर 21 -- रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब तक बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहेंगे। एक कार्यक्रम में उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार का नाम भी लिया और अपनी बात रखी है। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार ने सभी सामाजिक समूहों को जोड़ा है और बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी उन्हें विरासत में नहीं मिली है। दरअसल रविवार को पटना के बापू सभागार में 'विकसित बिहार : नींव से निर्माण तक महामंथन सह लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह' का आय़ोजन किया गया था। इस समारोह में उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मंच से उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी बात रखी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, 'नीतीश कुमार 20 साल तक कुर्सी पर रहे, जिस कुर्सी पर अभी सम...