पटना, नवम्बर 14 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मुलाकात की चर्चा सियासी गलियारों में खूब हो रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता रहे आरके सिन्हा के श्राद्ध कार्यक्रम में दोनों एक-दूसरे से हाथ मिलाते और साथ बैठकर बातें करते नजर आए। पीके उस कार्यक्रम में पहले ही पहुंच गए थे। सीएम के आगमन की सूचना मिलने के बाद भी वह कार्यक्रम से निकले नहीं। बल्कि सम्राट के पहुंचने पर पीके ने उनसे ना सिर्फ मुलाकात की, बल्कि एक ही सोफे पर साथ बैठकर चाय-कॉफी भी पी। अक्सर अपने बयानों में सम्राट को निशाने पर लेने वाले प्रशांत किशोर की जब सीएम से मुलाकात की तस्वीरें आईं, तो राजनीतिक गलियारों में इसके मायने निकाले जाने लगे। लोगों के मन में यह सवाल भी तैर रहा है कि क्या सम्राट और पीके की मीटिंग अचानक हु...