सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव में 20 सेकंड हुई गुफ्तगू, नेता प्रतिपक्ष बोले- हम लोग एक ही दल में थे
पटना, मई 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच हुई गुफ्तगू सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। बिहार विधान परिषद में नवनिर्वाचित एमएलसी के शपथ ग्रहण समारोह में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। इस दौरान सम्राट और तेजस्वी ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। दोनों नेताओं के बीच 20 सेकंड की छोटी सी बातचीत भी हुई। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि हम लोग एक ही दल में थे। बिहार विधान परिषद में गुरुवार को भोजपुर बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले आरजेडी एमएलसी सोनू कुमार राय का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सोनू राय को शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.