सम्राट चौधरी और गोली मारने वाले कथित बयान पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना के थाने में शिकायत दर्ज
पटना, अक्टूबर 18 -- जन सुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर नए कानूनी पचड़े में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल पटना के साइबर थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रचारित एक वीडियो में प्रशांत किशोर द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गोली मारने से संबंधित बयान दिए जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस कथित बयान से समाज में रोष एवं तनाव उत्पन्न होने तथा राज्य की विधि-व्यवस्था खराब होने की आशंका है। लिहाजा इस मामले में निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की जाए। इस शिकायत में इस वीडियो की जांच करवाने की मांग की गई है। साथ ही साथ शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस जांच में कोई संज्ञेय अपराध पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस शिकायत में फेसबुक का एक लिंक भी दिया गया है जिसको लेकर यह दावा किया जा रहा है कि प्रशांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.