लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर शुक्रवार को कस्बे में शोभायात्रा और बाइक-कार रैली निकाली गई। इसमें पूरे इलाके के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शुक्रवार को प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के संयोजन में ढखेरवा चौराहे से बाइक व कार रैली शुरू हुई। वहां से निघासन होते हुए लुधौरी के लोनियनपुरवा मोड़ से आगे निघासन-पलिया रोड के दक्षिण निर्माणाधीन सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य स्मारक स्तंभ पर पहुंचकर वहां सभा के साथ इसका समापन हुआ। रैली में शामिल लोगों ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जयकारे लगाते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया। सभा में वक्ताओं ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन, उनके शौर्य और राष्ट्र निर्माण में योगदान की जानकारी दी। इसमें पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा, बसपा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.