सम्राट चंद्रगुप्त की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई, शोभायात्रा निकाली
आगरा, अप्रैल 9 -- तीर्थ नगरी सोरों में गुरुवार को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। एक विचार सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया। नगर में दर्जनभर से अधिक झांकियां शोभायात्रा में शामिल रहीं। गुरूवार को सम्राट चंद्र गुप्त मौर्य की शोभायात्रा का शुभारंभ एटा के सांसद देवेश शाक्य ने फीताकाटकर किया। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, महाराजा बिंदुसार, भगवान बुद्ध सहित कई महान विभूतियों की झांकियां सजाई गईं। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर युवा उत्साहपूर्वक नाचते नजर आए। कछला गेट से शुरू होकर लहरा रोड चौराहा, रामसिंहपुरा, कटरा, चंदन चौक, मोहल्ला बदरिया होते हुए सहावर गेट पहुंचकर संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। कछला गेट पर आयोजित कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.