मुंगेर, मार्च 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। शुक्रवार को मां कृष्ण काली भगवती तेलडीहा महारानी के दरबार में भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य अमोद चौधरी के नेतृत्व में समर्थकों ने माता रानी के चरणों में मत्था टेककर सम्राट चौधरी के लिए आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना में चंदन मेहता, सुदर्शन पासवान, सपन प्रेमी, रेखा मेहता, सत्यम तथा रितु राज सहित कई समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने पूजाकर माता रानी से प्रार्थना की कि सम्राट चौधरी को बिहार की सेवा करने का अवसर प्रदान करें। -----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...