पटना, नवम्बर 19 -- सीएम सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल सहयोगी निशांत कुमार और डिप्टी सीएमविजय कुमार चौधरी के साथ कच्ची दरगाह-बिदुपुर नीतीश सेतु का निरीक्षण किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सीएम सम्राट चौधरी के गार्ड स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को सुरक्षा घेरे से बाहर कर रहे हैं। जदयू ने इस वी़डियो को दुखद बताया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि पुलिस मुख्यालय गुनाहगार की तलाश करे। पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को नीतीश सेतु का उद्घाटन करने वाले हैं। नीरज कुमार ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि निशांत कुमार वैशाली के प्रभारी मंत्री हैं। वे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ गए थे। जो भी वीडियो सामने आया है वह बहुत दुखद और पीड़ाजनक है। पुलिस...