सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- सीतामढ़ी। बिहार की राजनीति में आए बदलाव के बाद सम्राट चौधरी के सीएम की कुर्सी संभालने के बाद प्रदेश के नवनिर्माण की कवायद तेज हो गयी है। सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के लिए एक नए युग की शुरुआत है। उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उक्त बातें सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी से मिलकर लौटे भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व युवा उद्यमी आशुतोष शंकर सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी की आकांक्षाओं के साथ सीएम से मिलकर माता सीता के मंदिर निर्माण में तेजी लाने के साथ-साथ जिले के विकास और स्थानीय जनमानस की अपेक्षाओं पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।आशुतोष यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बसंतपुर में जश्न शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सीतामढ़ी की जनता को उनसे बहुत उम्मीदें है...