मुंगेर, अप्रैल 16 -- तारापुर, निज संवाददाता। गाजीपुर जनपद से इस वर्ष चार हाजी मुजाहिद आलम, तनवीर आलम,अब्दुल रशीद और मो.अबू साले पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। उनकी रवानगी को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी हाजी गाजीपुर से चार चक्का वाहन द्वारा सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से वे शाम के समय ट्रेन के जरिए कोलकाता पहुंचेंगे। इसके बाद 20 तारीख को कोलकाता से हवाई जहाज द्वारा मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना होंगे। रवानगी के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सम्राट की ताजपोशी होते ही खुशी से झूम उठा तारापुर सभी ने हाजियों को फूल-माला पहनाकर और गले लगाकर विदाई दी। इस अवसर पर सलाउद्दीन आरिफ 'बल्लू', गाजीपुर जामा मस्जिद...