सम्राट के प्रधान सचिव की 66 माह बाद CMO से छुट्टी, नीतीश के करीबी IAS रहे दीपक को नया पद क्या मिला
पटना, सितम्बर 30 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव दीपक कुमार को पद से हटा दिया गया है। उन्हें बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक साल 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह बीते साढ़े पांच साल से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद पर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वे करीबी आईएएस अधिकारियों में से एक रहे हैं। लगभग 66 महीने बाद उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से बाहर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक कुमार को आपदा प्रबंधन प्राधिकण के उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किए जाने की अधिसूचना बुधवार को विभाग की ओर से जारी कर दी गई। वह उदय कांत मिश्रा की जगह लेंगे। मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का पद खाली था। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं।दीपक कुमार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.