मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा और नगर विधायक रंजन कुमार ने बधाई दी है। दोनों नेताओं ने कहा है कि सम्राट चौधरी एक अनुभवी एवं कर्मठ नेता हैं। उनके नेतृत्व में राज्य को विकास की नई गति मिलेगी।विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में एनडीए सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में संगठन और सरकार दोनों मजबूत होंगे। वहीं, पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुशासन और विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। यह भी पढ़ें- सम्राट ऊर्जावान, अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता : संतोष उम्मीद जताई कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति को प्राथमिकता दी जाएगी। बधाई देने...