मुंगेर, अप्रैल 16 -- लखनपुर (तारापुर), राहुल कुमार/निज संवाददाता। बुधवार को सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ लखनपुर और समस्त तारापुर खुशी से झूम उठा। हर चौक चौराहों पर भाजपा और सम्राट चौधरी के समर्थन में नारे गूंज रहे थे। मुख्यमंत्री के पैतृक आवास लखनपुर के समीप लोगों का तांता लगा रहा। आसपास के ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया। यहां मिठाइयों का दौर और आतिशबाजी का नजारा ऐसा था, जैसे किसी बारात का आयोजन हो रहा हो। ग्रामीण घर पर मौजूद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के परिजनों को बधाई दे रहे थे, साथ ही उनके चेहरे पर गुलाल का टीका लगाकर खुशी का इजार कर रहे थे। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी क़ो मुख्यमंत्री बनने से जिले में जश्न का माहौल कुल मिलाकर सुबह से देर शाम तक पूरे जिले में उत्सव का माहौल बना रहा। विशेषकर पूरा तारापुर खुशी और ...