भभुआ, मार्च 24 -- भाषण रोक सीएम पहुंच गए उपमुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के पास भीड़ में शामिल लोगों से कहा, आपलोग भी बढ़िएगा, फिर पूछा- बोलिए ठीक रहेगा न (समृद्धि यात्रा) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। समृद्धि यात्रा के तहत नौघरा में मंगलवार को कार्यक्रम को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक बीच में भाषण रोककर मंच पर रहे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान के पास पहुंच गए और उनके कंधों पर हाथ रखकर बोले, आप दोनों बहुत आगे बढ़िएगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जहां हाथ जोड़े खड़े दिखे, वहीं मंत्री आमजनों का अभिवादन कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने भीड़ में शामिल लोगों से पूछा- बोलिए, ठीक रहेगा न। भीड़ से हां की आवाज आई। फिर मुंख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करने लगे। उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़िया काम हो रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.