हाजीपुर, मार्च 3 -- हाजीपुर। सं.सूं. दिग्घी स्थित शिरोमणि मार्केट स्थित सम्राट अशोक सेना के प्रधान कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिलेभर के प्रखंडों व पंचायत के लोग शामिल हुए। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। बैठक में सेना के संगठन एवं इसके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने कहा कि सेवा के प्रथम कार्यक्रम के रूप में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। आयोजन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को अपने साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया। संयोजक पंकज कुशवाहा ने सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा- आप सभी का समर्थन , विश्वास और सहयोग ही सेना की पूंजी है, हम सभी हर हाल में इस पूंजी को बरकरार रखेंगे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.