हाजीपुर, अगस्त 17 -- सम्राट अशोक सेना जिला इकाई की सोमवार दिग्घी स्थित प्रधान कार्यालय शिरोमणि मार्केट परिसर में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि में लवकुश जयंती सह सम्मान समारोह समिति पटना के अध्यक्ष एमपी मेहता एवं कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार वर्मा उपस्थित हुए।

कार्यक्रम पर चर्चा लव कुश जयंती सह सम्मान समारोह समिति के द्वारा आयोजित 30 अगस्त 2026 को बापू सभागार में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम आगत अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सेना अध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने सम्मानित किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम में सम्राट अशोक सेना अपना पूर्ण समर्थन देते हुए प्रत्येक प्रखंडों से इस कार्यक्रम में जाने के लिए बैठक एवं कार्यक्रम चलाएगी।

सेना का समर्थन सेना के अ...