खगडि़या, जून 26 -- बेलदौर, एक संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर बारह में सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया गया। इसका निर्माण प्राईमरी स्कूल जमैया टोला के बगल में प्रस्तावित है। योजना निर्माण की लागत एक करोड़ 82 हजार 605 रूपये की बनाई गई है। इसमें एक साथ पांच सौ लोगों के बैठने के लिए एक हॉल के अलावा मंच, वेटिंग रूम, रंगमंच एवं शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध होगी। शिलान्यास के मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ममता कुमारी, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरज कुमार, वार्ड नंबर बारह के वार्ड पार्षद सोनी कुमारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रंजन कुमार राज,जेई चंदन कुमार के अलावा दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...