पटना, मई 2 -- सम्राट अशोक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निरंजन कुमार कुशवाहा उर्फ पप्पू जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और सचिव, सलाहकार तथा जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनोनीत किए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया इस संस्था को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन ने 15 मई से पूरे बिहार के 38 जिलों में घूम-घूमकर सम्राट अशोक के आदर्शों को सर्व समाज में स्थापित करने का निर्णय लिया है। राजेश कुशवाहा पटना के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। निरंजन कुशवाहा ने पटना सहित 19 जिलों के अध्यक्ष, 9 जिलों में उपाध्यक्ष जबकि 8 सलाहकारों का मनोनयन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...