सोनभद्र, मार्च 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को राबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में महान सम्राट अशोक की जयंती एवं उत्कर्ष पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह ने विजयी विश्व अशोक महान जैसे नारों से पूरा माहौल गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने सम्राट अशोक के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अशोक महान भारतीय एवं विश्व इतिहास के ऐसे नायक हैं, जिनकी छवि आज भी एक चमकते हुए सितारे की तरह प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने विशाल साम्राज्य में शांति, अहिंसा और मानवता के सिद्धांतों को स्थापित किया तथा भगवान बुद्ध के ...