हमीरपुर, मार्च 25 -- राठ। जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में सम्राट अशोक जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कृषि निदेशक डॉ.डीपी सिंह ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ.संतोष सिंह भी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के महान शासक थे, जिन्होंने शक्ति के साथ-साथ शांति, करुणा और जनकल्याण का मार्ग अपनाया। उन्होंने कहा कि कलिंग युद्ध के बाद अशोक के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया और उन्होंने हिंसा छोड़कर मानवता, दया और लोककल्याण का संदेश दिया। डॉ.संतोष सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को अपनाकर दुनिया को शांति, अहिंसा, दया और सत्य का संदेश दिया। सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में धर्म, न्याय और लोककल्याण को सर्वोच्च महत्व ...