मैनपुरी, मार्च 25 -- चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती बुधवार को अशोकाष्टमी के रूप में मनाया गया। कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हाईवे किनारे स्थित एसपीएस गार्डन से हुआ, जो सर्विस रोड व प्रमुख मार्गों से होती हुई शाक्य मुनि बुद्ध विहार पहुंचकर संपन्न हुई। बुद्ध विहार पहुंचने पर जि.पं. सदस्य प्रतिनिधि किशोर शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में न्याय, समानता और लोककल्याण को बढ़ावा दिया।अध्यक्ष प्रवेश शाक्य, ग्राम प्रधान ऋषि दिवाकर, गजेंद्र शाक्य, हर्ष शाक्य, आदेश पाल, अर्पित शाक्य, वैभव शाक्य, निशांत शाक्य, रंजीत शाक्य, भूपेंद्र, मोहित, सत्येंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.