सोनभद्र, मार्च 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्राट के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय मौर्य वंश के तीसरे एवं सबसे महान सम्राट थे। उन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाया और अपनी प्रजा के कल्याण, अहिंसा तथा धर्म के मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सड़क से सदन तक हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी समाजों को साथ लेकर चलने और उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.