सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव क्षेत्र के भरहिया चौराहे पर मंगलवार को मौर्य एकता परिषद की ओर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज मौर्य के नेतृत्व में सम्राट अशोक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. अरविंद मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में लोक कल्याणकारी नीतियों को प्राथमिकता दी और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके प्रयासों से एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र की नींव पड़ी, जो आज भी प्रेरणा देता है।डॉ. हंसराज कुशवाहा ने युवाओं और किसानों से समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब युवा अपने-अपने क्षेत्रों में नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी प्रदेश और देश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर बालजी मौर्य, ध्रुपचंद्र मौर्य, बलराम मौर्य,चंद्रिका प्रसाद मौर्य, शिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.