लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- गोला गोकर्णनाथ। कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी मानव कल्याण संस्थान की बैठक में संगठन हित के बिंदुओं पर चर्चा कर महान सम्राट अशोक की जयंती से पूर्व गोला में अधूरे पड़े सम्राट अशोक भवन का निर्माण पूरा करने पर जोर दिया गया। संस्थान के अध्यक्ष जनार्दन मौर्य की अध्यक्षता में उन्ही के मोहल्ला मुन्नूगंज आवास पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था का एक बचत खाता जिला सहकारी बैंक की सायंकालीन शाखा में खोला जाए, जिसका संचालन अध्यक्ष जनार्दन मौर्य, महामंत्री राजेंद्र सिंह कुशवाहा और कोषाध्यक्ष जगवीर सिंह कुशवाहा में से किन्हीं दो के हस्ताक्षर से संचालित किया जाए। इधर कुछ दिनों से संगठन के कार्यों की शिथिलता पर चर्चा करते हुये निर्णय लिया गया कि नगर में बन रहे सम्राट अशोक भवन का कार्य अधूरा पड़ा है। संचालन महामंत्री राजेंद्र सि...