रामपुर, मार्च 14 -- निकटवर्ती ग्राम पंचायत छपर्रा, समोदिया और खपरैल में आगामी 26 मार्च को नगर पंचायत मसवासी में आयोजित होने वाली सम्राट अशोक मौर्य महान की जन्म जयंती की तैयारियों को लेकर बैठकों का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन हरिओम मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक मौर्य महान की जयंती का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस गौरवशाली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे। विनेश मौर्य, ब्रज किशोर, विश्वंभर सिंह, विक्की, रामचंद्र, महेश मौर्य, मयंक, मोहन लाल मौर्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...