जौनपुर, मार्च 29 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में रविवार को मौर्य समाज की ओर से सम्राट अशोक जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मौजूद लोगों ने अहिंसा, समानता और भाईचारे के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शुभारंभ सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य तथा रामसूरत मौर्या, बनारसी प्रसाद मौर्य, राम संजीवन और राम अचल मौर्य ने सम्राट अशोक, डॉ. भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले और गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक का विचार जाति-धर्म से ऊपर मानवता था। सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी अशोक जयंती हाल के वर्षों में ही मनाई जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि परिवर्तन युद्ध से ...