कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को सम्राट अशोक मौर्य की जयंती मनाई। सपा नगर और ग्रामीण कार्यालय में पीडीए सेमिनार किए गए। सपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सपा की जिला इकाइयों ने अशोक जयंती मनाई। नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि सम्राट अशोक ने सत्य, अहिंसा और सद्भाव के साथ पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोकर चालीस वर्ष तक शासन किया। उन्होंने मौर्य वंश के उत्थान के साथ नयी पीढ़ी को शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया। ग्रामीण कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन के बारे में बताया। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, प्रदेश सचिव केके शुक्ला, नगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, नंदलाल जयसवाल, केके मिश्रा, दीपक खोटे, शादाब आलम, कीर्...