महाराजगंज, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके धर्म शासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक का शासन विशाल भूभाग में फैला था, जिसमें वर्तमान भारत के अलावा कई अन्य देश भी शामिल थे। उनके शासनकाल में सड़कों के किनारे वृक्षारोपण, यात्रियों के लिए कुओं का निर्माण व पशुओं के लिए अस्पताल जैसी व्यवस्थाएं शुरू की गईं, जो उनकी संवेदनशील व दूरदर्शी सोच को दर्शाती हैं।समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के...