लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती गुरुवार को श्रीकृष्णा मैरिज हॉल में मनाई जाएगी। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में सम्राट अशोक का रथ, बैंड बाजा शामिल रहेंगे। जिला महासचिव जन अधिकार पार्टी लखीमपुर ने बताया शोभायात्रा श्रीकृष्णा मैरिज हाल से शुरू होकर मेला मैदान चौराहा, संकटा देवी होते हुए हीरालाल धर्मशाला पहुंचेगी। उसके बाद रोडवेज बस अड्डा होते हुए गुरु गोविंद सिंह चौराहा, हमदर्द दवाखाना इमली चौराहा होते हुए वापस श्रीकृष्णा मैरिज हाल में समाप्त होगी। यहां गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.