सम्राट अशोक जयंती पर रथ व घोड़ों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा
सासाराम, मार्च 26 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सम्राट अशोक की जयंती अशोकष्टमी पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बेदा सूर्य मंदिर से आरंभ होकर पुरानी जीटी रोड पर फजलगंज, कचहरी, पोस्ट ऑफिस चौक, धर्मशाला चौक होते हुए बौलिया चौक पहुंची। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सम्राट अशोक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोभा यात्रा में रथ और घोड़े भी शामिल रहे। युवाओं द्वारा बाइक जुलूस भी निकाला गया। अशोक स्तंभ के साथ भी लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.