उरई, मार्च 25 -- कोंच। सम्राट अशोक की जयंती को धूमधाम के साथ मनाते हुए बुधवार को नगर में गाजे बाजे संग शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा कंजड़ बाबा से प्रारम्भ होकर गल्ला मंडी मार्कण्डेश्वर तिराहा, रेलवे फाटक, सागर चौकी, नगर पालिका होते हुए रामगंज बाजार से कंजड़ बाबा स्थल पर पहुंची। बैंड बाजे घोड़ा, झंडा सहित आकर्षक झांकियां सजाईं गयीं जिसमें सम्राट अशोक की जीवन से जुड़ी घटनाओं को दर्शाया गया। जिनमें मुख्य रूप से कलिंग युद्ध के उपरांत अहिंसा और धर्म मार्ग अपनाने की झलकियों ने लोगों को प्रभावित किया। शोभायात्रा स्वागत के लिए जगह जगह पर जल पान कराया गया। अपना दल जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी, शीतल कुशवाहा, ममता कुशवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, महेंद्र सिंह कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, विवेक कुशवाहा, कुंदन कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा आदि रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.