कन्नौज, मार्च 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर बुधवार 25 मार्च को नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत सिकंदरपुर इंटर कॉलेज ग्राउंड से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ ट्रैक्टरों पर सजी आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभायात्रा का नेतृत्व रतनपुर के प्रधान हुकुम सिंह शाक्य द्वारा किया गया, जो चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जयंती समिति के अध्यक्ष भी हैं। यात्रा सिकंदरपुर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर बढ़ेपुर स्थित गौतम बुद्ध सांस्कृतिक स्थल, बुद्ध विहार तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने सम्राट अशोक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.