कौशाम्बी, मार्च 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद महान सम्राट अशोक मौर्य की जयंती बुधवार को मां शीतला अतिथि गृह सयारा में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित समिति के दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।जयंती कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे जिन्होंने अपने शासनकाल में न केवल विशाल साम्राज्य की स्थापना किया बल्कि मानवता, धर्म और अहिंसा का संदेश पूरे विश्व में फैलाया। सम्राट अशोक मौर्य वंश के तीसरे और सबसे प्रसिद्ध शासक थे। उनके शासनकाल में मौर्य साम्राज्य भारत के अधिकांश हिस्सों तक फैल गया था। कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने हिंसा का मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.