मथुरा, मार्च 28 -- वृंदावन, जिला सैनी सभा के तत्वावधान में प्रेमकृष्ण धाम, परिक्रमा मार्ग में सम्राट अशोक महान की जयंती पर पुष्पांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के महानतम शासकों में से एक थे। उन्होंने अपने शासनकाल में शांति, अहिंसा, धर्म और मानवता का संदेश दिया। कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने हिंसा का मार्ग त्यागकर बौद्ध धर्म को अपनाया और पूरे विश्व में शांति तथा भाईचारे का संदेश फैलाया। उनके द्वारा स्थापित सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। लोगों ने सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा, एकता तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया। अध्यक्षता भरत सिंह सैनी ने की। भूप सिंह मास्टर एवं रामअचल मौर्य ने संचालन किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एडवो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.