सम्राट अशोक के नाम पर चौक बनाने की मांग
बस्ती, जून 20 -- बस्ती। जिला मुख्यालय पर सम्राट अशोक के नाम पर चौक एवं अशोक स्तंभ स्थापित किए जाने की मांग की जा रही है। इस संबंध में बस्ती के सांसद व विधायक ने अलग-अलग पत्र लिखकर सीएम व डीएम से मांग की है। सांसद रामप्रसाद चौधरी ने सीएम व डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के महान शासक थे। वहीं, कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी ने सीएम को संबोधित पत्र में जनपद मुख्यालय के किसी प्रमुख चौराहे पर सम्राट अशोक के सम्मान में चौक और भव्य अशोक स्तंभ के निर्माण की मांग की है। वहीं दोनों जनप्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सम्राट अशोक के नाम पर चौक एवं अशोक स्तंभ का निर्माण कराए जाने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि यह पहल जिले की पहचान को नई दिशा देने के साथ-साथ ऐतिहासिक चेतना को भी सशक्त करेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.