बदायूं, मार्च 27 -- बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में सर्व समाज द्वारा अंबियापुर चौराहा स्थित सम्राट अशोक महान की प्रतिमा स्थल पर उनकी जयंती मनायी गयी। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि महान सम्राट अशोक से हमें नेतृत्व कौशल को सीखने की प्रेरणा मिलती है। विधायक ने कहा कि सम्राट अशोक ने नेतृत्व और सेवा, जीवन और धर्म, एकता और अखंडता को एक अलग प्रेरणात्मक ढंग से राष्ट्र को समर्पित किया। सम्राट अशोक के नेतृत्व शैली एवं जीवन शैली को अपना कर हम अपने कर्तव्य क्षेत्र में पूर्ण सफल हो सकते हैं। कहा कि सम्राट अशोक महान के कार्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिये। हम सबको सम्राट अशोक के आदर्श अहिंसा, दया और सत्य को अपने जीवन में अपना कर एक बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिये। ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी भारती, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य,अर्जुन सिंह, आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.