गोपालगंज, मार्च 30 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता । पंचदेवरी प्रखंड के हाई स्कूल के खेल मैदान में सोमवार को सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगवाडीह के मुखिया तूफानी कुशवाहा ने की। संचालन अनिल सिंह ने किया। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। शांति, अहिंसा और मानवता के संदेश को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा उपस्थित रहे। मौके पर गायक सह अभिनेता नागेंद्र उजाला ने अपने गीत-संगीत से कार्यक्रम में रंग जमा दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.