कानपुर, मार्च 26 -- चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य फाउंडेशन ने गुरुवार को सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई। अशोक वाटिका चौराहे पर सम्राट अशोक स्तंभ पर भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गया प्रसाद विधि महाविद्यालय के प्रबंधक राजीव द्विवेदी ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलन कर शुरुआत की। राकेश सचान एडवोकेट ने कहा कि सम्राट अशोक केवल एक विजेता ही नहीं, बल्कि लोक कल्याण और अहिंसा के महान प्रवर्तक थे। ​फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेन्द्र चंचल कुशवाहा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में अंकित ''धम्म चक्र'' और राष्ट्रीय चिन्ह ''अशोक स्तंभ'' महान सम्राट की विरासत के प्रतीक हैं। ब्रजेश कुशवाहा एडवोकेट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यहां तुफैल अहमद, शंभू शंकर शर्मा, पिंकू कुशवाहा, अमित शुक्ला मोनू, मुन्नी लाल कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा म...