कन्नौज, मार्च 26 -- कन्नौज। सम्राट अशोक की 2330वीं जयंती पर शहर में भव्य धम्म यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज के संयुक्त तत्वावधान में कुशवाहा धर्मशाला, मकरंदनगर में अशोकाष्टमी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बुद्ध वंदना के साथ हुई। इसके बाद भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। आयोजन के संयोजक शिवनाथ कुशवाहा और अवधेश कुशवाहा रहे। कार्यक्रम सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित किया गया। इसके पश्चात मकरंदनगर से धम्म यात्रा निकाली गई, जो लाखन तिराहा, ग्वाल मैदान और तिर्वा क्रॉसिंग होते हुए पुनः धर्मशाला पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, वहीं विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्...