बक्सर, मार्च 26 -- चौकियां के बौद्ध बिहार में जुटे लोग,सम्राट के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत सम्राट अशोक के आदर्शों को अपना कर मानवीय समाज के स्थापना का संकल्प फोटो डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। प्रखंड के चौकियां बौद्ध विहार में गुरुवार को सम्राट अशोक की जयंती के पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता मनोज कुशवाहा व संचालन प्रो. अखिलेश्वर कुशवाहा ने किया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी निभाई। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ .अजीत कुमार सिंह ने सम्राट अशोक के जीवन और ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्राट अशोक का जीवन मानव इतिहास में परिवर्तन, आत्मबोध और करुणा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एक विजेता...