सम्राट अशोक की जयंती पर भीम आर्मी ने निकाली रैली
मिर्जापुर, मार्च 25 -- हलिया। स्थानीय विकास खंड के चककोटार स्थित बौद्ध स्थल से बुधवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने डीजे बाजा के साथ बाइक रैली निकाली। सम्राट अशोक जयंती पर रैली निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। रैली सबसे पहले कोटार, महुगढ़, गड़बड़ा पुल, रतेह चौराहा, गड़बड़ा धाम, गुलाब चौराहा से अहुंगीकला होते हुए वापस बौद्ध स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गया। इस दौरान सैकड़ों बाइक पर सवार कार्यकर्ता डीजे के साथ दस किलोमीटर चक्रमण किए। इस मौके पर भीम आर्मी के भाईचारा कमेटी के जिला अध्यक्ष कप्तान राव, उपाध्यक्ष अर्जुन सोनकर, भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम नरेश, रवि मौर्य संदीप सोनकर विवेक राठौर आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.