जौनपुर, मार्च 25 -- जौनपुर, संवाददाता। सम्राट अशोक की जयंती पर बुधवार को जिला शाक्य मौर्य कुशवाहा महासभा की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल की गई थीं। भण्डारी मोहल्ला जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास राज कालेज के मैदान से शुरू शोभायात्रा को राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादज ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल रहे। शोभायात्रा भंडारी से चलकर शहर के मुख्य मार्गो सुतहटटी बाजार, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा से सिपाह होते पंचहटिया पहुंची वहां सम्राट अशोक स्तम्भ पर दीप प्रज्ज्वलन कर शोभायात्रा का समापन हुआ। जेसीज चौराहा पर सम्राट आशोक का जयकारा लगाया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, रामसूरत मौर्य, प्रदेश महाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.